रघुनाथपुर: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

परवेज अख्तर/सिवान: महाशिवरात्रि के मौके पर मंगलवार को क्षेत्र के सभी शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ रही. हर हर महादेव के नारे लगाते हुए शिव भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किये. इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर बाजार स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, गभीरार स्थित रतन ब्रम्ह स्थान, रघुनाथपुर आंदर मुख्य मार्ग पर हैबतपुर स्थित जटाहवा बाबा मंदिर आदि प्रमुख मंदिरों पर शिव भक्तों की काफी भीड़ देखी गई.

पिछले दो साल से कोरोना महामारी के कारण शिवालय सहित सभी मंदिरों को बंद रहने के कारण शिव भक्त महाशिवरात्रि पर भगवान भोले का जलाभिषेक नहीं कर सके थे. इस कारण इस बार भक्तों की काफी भीड़ देखी गई. मेंहदार के महेंद्र नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए रघुनाथपुर बाजार में सोमवार शाम से ही शिव भक्तों की कतार देखी गई, जो अपने सुविधानुसार मेहदार मंदिर पहुंच अहले सुबह जलाभिषेक किए. तो वहीं कई भक्तों ने अपने घर पर भी आचार्यों के माध्यम से जलाभिषेक कर भगवान भोले शंकर की पूजा अर्चना की.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026