परवेज अख्तर/सिवान: सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार भट ने मंगलवार मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सक व कर्मियों की उपस्थिति पंजी, विधि-व्यवस्था का भी जायजा लिया। साथ ही दवा की उपलब्धता तथा बिहार सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं की भी जानकारी ली। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता नागेंद्र मांझी ने सिविल सर्जन को अस्पताल से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि एक्सरे मशीन होने के बावजूद भी मरीज बाहर एक्सरे कराने को मजबूर होते हैं। उन्होंने सीएस से अस्पताल परिसर में निःशुल्क एक्स रे की सुविधा की सूचना पट अंकित कराने की मांग की। इस मौके पर सीएस से प्रभारी डा. नरेंद्र पाठक को कई आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक एम आलम, डा. संजीव कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…