रघुनाथपुर: गभीरार में पेड़ से लटकते मिला अधेड़ का शव

  • गुपचुप रूप से शव का अंतिम संस्कार में जुटे थे परिजन
  • पुलिस मौके पर पहुंची ही थी कि शव छोड़कर भाग गए

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के गभीरार में एक अधेड़ का शव शुक्रवार को गांव के ही बगीचे में लटकता मिला। सुबह में टहलने के दौरान लोगों ने देखा तो सबके होश उड़ गए। शव ही पहचान गांव के लोगों ने देखते ही कर ली। फंदे से लटकता शव भुवन चौहान का था। इसकी सूचना तुरंत उनलोगों ने उसके परिजनों को दी। बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर 2 बजे से ही भुवन चौहान अपने घर से लापता था। देर रात तक भुवन चौहान के घर को वापस नहीं लौटने पर उसके परिजनों की चिंता बढ़ती गई। शुभचिंतकों को फोन करके भुवन चौहान के लापता होने के बारे में बता कर जानकारी ले ली रहे थे कि शुक्रवार की सुबह में गांव के उत्तर दिशा में एक बगीचे में पेड़ से एक शव लटकते देखा गया। इसकी सूचना जैसे ही मिली परिजन रोते-बिलखते तुरंत ही मौके पर पहुंच गए।

हालांकि, इसी बीच उसके परिजन ने शव को उठा कर घर लाए और अंतिम संस्कार के लिए गभीरार गांव के ही सरयू नदी घाट पर ले जाने लगे। इसी बीच इसकी खबर किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची ही थी कि शव को रास्ते में ही छोड़कर परिजन भाग गए। जिसके बाद पुलिस ने भुवन चौहान के शव को उठा कर थाने लायी। फिर यहां पर शव का पंचनामा बना कर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर, भुवन के पेड़ से लटकते शव को लेकर पुलिस भी उलझन में पड़ी हुई है। पुलिस को बिना बताए शव का अंतिम संस्कार किए जाने को लेकर पुलिस को इसमें कुछ संदेह लग रहा है। बहरहाल, पुलिस ने कहा कि इस मामले की गहरायी से जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024