रघुनाथपुर: यूरिया को लेकर परेशान किसानों ने ली राहत की सांस

  • गेहूं और अन्य रबी की फसल में यूरिया खाद का जल्द से जल्द इस्तेमाल करना चाह रहे किसान
  • रविवार को प्रखंड के करीब सभी दुकानों पर पहुंच गई यूरिया
  • धूप खिलने लगी तो बढ़ गयी है प्रखंड में यूरिया खाद की मांग
  • 02 सौ 66 रुपए 50 पैसे है प्रति बोरी यूरिया खाद की कीमत
  • 10 से 12 दिनों से रघुनाथपुर बाजार में उपलब्ध नहीं थी यूरिया

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के बाजारों में यूरिया की किल्लत के कारण पिछले 10-12 दिनों से परेशान किसानों ने रविवार को राहत की सांस ली। प्रखंड के बाजारों में करीब सभी दुकानों पर यूरिया पहुंचने की खबर मिलते ही किसान दुकानों पर पहुंचने लगे। हालांकि, दुकानदारों ने सोमवार की सुबह से किसानों को खाद उपलब्ध कराने की बात कह उन्हें लौटा दिया। दुकानदारों का कहना था कि पॉश मशीन में अंगूठा लगाने के बाद किसानों को यूरिया उपलब्ध करायी जाती है। उनके मशीन पर देर शाम तक सभी प्रकार के विवरण दिखेगा। इसी कारण से किसानों को सुबह में बुलाया गया है। बहरहाल, बोरी वाली यूरिया नहीं मिलने से निराश चल रहे किसानों के चेहरे पर रविवार को खुशी स्पष्ट झलक रही थी।

शीतलहर खत्म होने और धूप खिलने का सिलसिला शुरू होने पर किसान अपने गेहूं और अन्य रबी की फसल में यूरिया खाद का जल्द से जल्द इस्तेमाल करना चाह रहे हैं। चुकी पिछले तीन दिनों तक तेज गति से बह चुकी पछुआ हवा ने किसानों का धड़कन बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि समय रहते यूरिया खाद का इस्तेमाल नहीं किया गया तो खेत की नमी खत्म हो जाएगी। परशुरामपुर के किसान महेश भगत ने बताया कि वे पिछले एक सप्ताह से यूरिया खाद के आने का इंतजार करते-करते शनिवार को इसे यूपी से मंगवाकर अपने खेत में प्रयोग किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026