परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के खुजवा निवासी सत्यनारायण प्रसाद ने दो सितंबर को थाना में आवेदन देकर चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा है कि हुसैनगंज के रमना में उसने जमीनी खरीदी है। इसमें 145 की डिक्री मेरे पक्ष में हो गया है। शनिवार को अपनी जमीन पर कार्य कराने के लिए अपने पुत्र लक्ष्मी नारायण एवं अजीत नारायण के साथ आया था।
इस दौरान नवाज फारुकी, वारिस फारुकी, सोनू फारुकी, अली फारुकी समेत सात अज्ञात लोग लाठी-डंडे व पिस्टल से हमला कर घायल कर दिए। मुझे बचाने आए मेरे पुत्रों को भी वे लोग मारपीट घायल कर दिए तथा गले से 50 हजार रुपये की सोने की चेन छीन लिए। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…