परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के अभिमानवा गांव में 24 मार्च को एक घर में हुई अगलगी की घटना में हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई थी। इस मामले में पीड़िता शारदा देवी ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही अजय चौहान, वीरेंद्र चौहान, विशाल चौहान, किसमती देवी, संजीत चौहान, गुड़िया कुमारी को आरोपित किया है। पुलिस प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
घटना के संबंध में जाता है कि राजेंद्र चौहान की घर में 24 मार्च की सुबह आग लग गई थी। इस मामले में राजेंद्र चौहान के परिवार की महिला सदस्य शारदा देवी ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही आधा दर्जन लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम ने मामले का अनुसंधान करने के बाद पीड़िता शारदा देवी के बयान पर प्राथमिकी की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…