रघुनाथपुर: प्रतिष्ठात्मक मारुति नंदन महायज्ञ को ले ध्वजारोहण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के कड़सर गांव स्थित मां काली मंदिर परिसर में मंगलवार को प्रतिष्ठात्मक मारुति नंंदन महायज्ञ को ले संचालक प्रेम दास महाराज के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। मौके पर आचार्य मृत्युंजय मिश्रा मिश्रा, राजेश द्विवेदी व शिवजी पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण करने से वातावरण भक्तिमय हो गया। यजमान के रूप में मार्कंडेय पांडेय एवं इंदु देवी उपस्थित थीं।

यज्ञ संचालक ने बताया कि महायज्ञ को ले मारुतिनंदन मंदिर बनकर तैयार है। इसमें मारुति नंदन की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यहां आठ मई को कलश यात्रा के साथ प्रतिष्ठात्मक मारुतिनंदन महायज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। महायज्ञ की पूर्णाहुति 16 मई को हवन पूजा के साथ की जाएगी। इस मौके पर रवि रंजन सिंह, विनोद सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, हरेंद्र राय, प्रेम सिंह, रामाशंकर शर्मा समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026