रघुनाथपुर: हरनाथपुर में एक हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले पैक्स गोदाम का शिलान्यास

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के करसर पंचायत के हरनाथपुर गांव में रविवार को सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने एक हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले पैक्स गोदाम का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि इस गोदाम का निर्माण करीब 58 लाख की लागत से कराया जाएगा। इसके बन जाने से पैक्स के माध्यम से अधिप्राप्ति किए गए गेहूं, धान आदि के रखरखाव में काफी सुविधा होगी। अब पैक्स को अधिप्राप्ति किए गए सामग्री उठाव व रखाव में सुविधा होगी।

अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के पास अनाज भंडारण की समुचित व्यवस्था नहीं होने से वे फसल कटाई के समय ही अनाज औने-पौने कीमत में बेच देते हैं। अनाज का भंडारण कर उसकी अच्छी कीमत ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक कृषि साख सहयोग समितियां (पैक्स) को प्रोत्साहित करने के लिए ग्रामीण स्तर पर गोदामों का निर्माण कराया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में खुशी देखी गई। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष रविरंजन सिंह ने अतिथियों को अंग वस्त्र और फूलमाला पहनाकर कर स्वागत किया। इस कृष्णा सिंह, श्याम नारायण सिंह, वशिष्ठ पांडेय, दिलीप सिंह, परशुराम सिंह, अंकुर यादव आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026