परवेज अख्तर/सिवान: रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के दुदहा गांव स्थित लौकीपुर मोड़ के समीप रविवार की दोपहर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी निवासी कर्ण कुमार, गौरव पटेल, मिर्जापुर निवासी आरिफ साईं एवं अभिषेक राज शामिल हैं। जानकारी के अनुसार मुरारपट्टी निवासी कर्ण कुमार एवं गौरव पटेल एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे और सामने से बाइक पर सवार होकर मिर्जापुर निवासी आरिफ साईं एवं अभिषेक राज आ रहे थे।
इस दौरान दुदहां गांव स्थित लौकीपुर मोड़ के समीप दोनों बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। इस घटना में दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई तथा बाइक सवार घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच दोनों को बाइक को जब्त कर थाना लाई तथा चारों घायलों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। समाचार प्रेषण तक थाने में प्राथमिकी नहीं हुई है। थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम ने कहा कि मामला संज्ञान में है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…