परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के गभीरारपुर गांव में गुरुवार की शाम सरयू नदी में डूबने से एक युवती की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह युवती का शव नदी किनारे से पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। मृतका की पहचान गभीरारपुर गांव निवासी रीमा कुमारी के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में मृतका के छोटे भाई डबलू कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम बहन भैंस को लेकर खेत की तरफ गई थी। जहां देर शाम भैंस वापस तो आ गई लेकिन बड़ी बहन वापिस नहीं आई। इसके बाद उसकी खोजबीन की गई। देर रात स्थानीय थाना को भी सूचना दिया गया। शुक्रवार की सुबह ग्रामीण इधर-उधर ढूंढ रहे थे तभी सूचना मिली की सरयू नदी के किनारे एक युवती का शव पड़ा है। ————
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…