Categories: जिला

रघुनाथपुर: गुरुकुल द रियल प्ले स्कूल का मना वार्षिकोत्सव, बच्चों के बीच परीक्षा परिणाम घोषित

परवेज अख्तर/सिवान: रघुनाथपुर प्रखंड के संठी स्थित गुरुकुल द रियल प्ले स्कूल का शनिवार को सातवां वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस मौके पर बच्चों को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। समारोह के दौरान बच्चों द्वारा भाषण, नाटक, गीत संगीत, नृत्य समेत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

प्रचार्य रंजीत सिंह ने बताया कि कक्षा नर्सरी में जीवा कुमारी, एलकेजी में श्रेया कुमारी, यूकेजी में अपर्णा कुमारी, कक्षा एक में आनंद कुमार, कक्षा दो में अंशिका कुमारी, कक्षा तीन में सुलभ कुमार, कक्षा चार में रिया कुमारी, कक्षा पांच में खुशबू सिंह एवं कक्षा छह में खुशबू कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होनेवाले बच्चों को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने बताया कि स्कूल में सत्र 2023-24 के लिए नामांकन चल रहा है। इस मौके पर शिक्षिका साक्षी पांडेय, खुशी सिंह, आभा दुबे, रंभा कुमारी समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026