रघुनाथपुर : अगलगी में 35 हजार नकद सहित आधा दर्जन झोपड़ियां जली

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में एक के बाद एक दो जगहों पर अगलगी की घटना हुई. पहली घटना टारी बाजार के पास पिपरा गांव के चंवर में गेहूं के खेत में आग लगी. जबकि दूसरी घटना मुख्यालय के समीप नरहन पंचायत के बनकट मनचक में शाम की है. जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक झोपड़ियां जलकर राख हो गई. घटना बर्तन, अनाज, राशन, बिछावन व कपड़े आदि सब जलकर राख हो गया. कुछ नगद रुपए भी जलने की बात बताई जा रही है. घटना में लगभग आठ से 10 लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि बनकट मनचक गांव निवासी परमेश्वर राजभर की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गयी. देखते ही देखते आसपास के करीब आधा दर्जन से अधिक झोपड़ी को आग ने अपने आवेश में ले लिया. आग पर काबू पाने के लिए लोगों ने पंप सेट का सहारा लिया. घटनास्थल के समीप  लगे पेयजल की जल मीनार का भी सहारा लिया गया. जिसके बाद आग पर काबू पाया गया. सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड घटनास्थल पर पहुंचा, तब तक आग को काबू में कर लिया गया था.

घटना में जिन लोगों के झोपड़ियां जली है उनमें मोतीचंद राजभर, अच्छेलाल राजभर, जवाहिर राजभर, परमेश्वर राजभर, शारदा कुंवर सहित अन्य शामिल हैं. पीड़ित जवाहिर राजभर खैनी बेचकर ₹35 हजार रुपये अपने घर में रखे थे, जो जलकर राख हो गया. आग लगने की घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. घटना की सूचना पर अंचलाधिकारी अशोक कुमार मिश्र घटनास्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया और पीड़ितों को सरकारी सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026