परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के संठी गांव में सोमवार को साई हेल्थ केयर एंड वेलनेस सेंटर द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर फिजियोथेरेपिस्ट डा. राजीव कुमार सिंह द्वारा करीब 110 मरीजों के कमर दर्द, घुटना दर्द, लकवा आदि की जांच कर उन्हें उचित परामर्श व दवा दी गई। डा. सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को ससमय उचित परामर्श व दवा नहीं मिलने के कारण छोटी-छोटी बीमारी भी गंभीर रूप ले लेती है और अंत में कुछ अनहोनी भी हो जाती है।
इन सभी घटनाओं की रोकथाम के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर का संचालन 29 मार्च तक किया जाएगा। इस मौके पर जदयू जिला सचिव सुशील गुप्ता, अरुण सिंह, संतोष सिंह, बिट्टू कुमार, रोहन कुमार, अमित कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…