रघुनाथपुर: समय पर खाता नहीं खुला तो राशि से वंचित होंगे स्कूल

  • एचएम की मासिक बैठक में बीईओ ने खाता खुलवाने पर दिया जोर
  • 50 फीसदी स्कूलों का ही अब तक खुल सका है एसबीआई में खाता

परवेज अख्तर/सिवान: पंचायत समिति सभागार में मंगलवार को बीईओ डॉ. राजकुमारी ने प्रधानाध्याकों के साथ आयोजित बैठक में जल्द से जल्द एसबीआई में जीरो बैलेंस पर विद्यालय की सब्सिडियरी खाता खोलवाने पर जोर दिया। बीईओ ने कहा कि शीघ्र खाता नहीं खुलवाया गया तो विकास से संबंधित राशि से उन स्कूलों को वंचित होना पड़ेगा। इसके बाद पूरे एक साल तक राशि उपलब्ध नहीं होगी। कहा कि अब तक 50 फीसदी स्कूलों का ही खाता खुल सका है, जो खेद का विषय है। प्रत्येक महीने होने वाले मासिक गुरूगोष्ठी में हर हाल में अनुपस्थिति विवरणी उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए कहा कि विलंब की स्थिति में वेतन से वंचित होना पड़ सकता है।

इसमें किसी भी तरह की लापरवाही आगे से नहीं होनी चाहिए। लंबित सभी प्रकार की उपयोगिता जल्द उपलब्ध कराने, एचएम ग्रुप में सभी को जुड़ जाने व दिये गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चि करने को कहा। बीईओ ने कहा कि एमडीएम पंजी को अपडेट करके रखें और मांगी गई रिर्पोट समय पर दें। प्रधानाध्यापकों ने बीईओ के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए उनके निदान का आग्रह किया। लंबित अंतर वेतन के भुगतान को लेकर बीईओ से मांग की गयी। बैठक में बीआरपी उपेन्द्र सिंह, साहेब हुसैन, बैजनाथ सिंह, राकेश सिंह, शंभुनाथ राय, नसीरूद्दीन अंसारी, प्रभाकर यादव, किरण कुमारी व प्रदीप मिश्र थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026