रघुनाथपुर: मारपीट में महिला शिक्षक व उसके पति को मारपीट कर किया घायल

पीड़ित शिक्षिका के आवेदन पर पांच को नामजद कर मामले की जांच में जुटी पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के देवपुर गांव में शुक्रवार की देर रात्रि गांव के ही शरारती तत्वों ने एक महिला शिक्षक तथा उसके पति को घर में घुसकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया. इस दौरान घर के अन्य लोगों को भी बुरी तरह से पीटा गया. सभी का इलाज रघुनाथपुर रेफरल अस्पताल में रात्रि में ही जारी रहा. जहां गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर रेफर कर दिया. घटना के संबंध में महिला शिक्षक द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दिए अपने बयान में बताया गया है कि गांव ही के तीन युवकों द्वारा रात्रि 9:30 बजे के करीब मेरे खेत में लगे हुए पंप सेट की चोरी जा रही थी. जिसको मेरे पुत्र द्वारा देखे जाने के बाद विरोध किया गया तथा उनकी पहचान कर उनके घर वालों से इस संबंध में शिकायत की गई. जिसके कुछ देर बाद ही उन लोगों के घर के सदस्यों द्वारा मेरे घर में घुसकर लाठी फरसा तथा अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया. जिसमें पति को भी गंभीर चोटें आई हैं.

हमलावरों ने महिला शिक्षक के वस्त्र भी फाड़ दिए. इस मामले में नीरज सिंह, सुमित पांडेय, अंकित अवधिया, ओमकार पांडेय, प्रिंस पांडेय को मामले में नामजद अभियुक्त बनाते हुए स्थानीय थाने में आवेदन दिया है. थाना प्रभारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया मामला दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि देवपुर गांव की गंभीर रूप से घायल महिला निलम देवी अपने ही पंचायत में काजीपतियाव प्राथमिक स्कूल में नियोजित शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं जबकि वही उनके पति रमाकांत पांडेय प्रखंड के गोपिपतियाव पंचायत के निवासी तथा किसान सलाहकार भी हैं. घायल किसान सलाहकार पांडे के अनुसार इन लोगों द्वारा पूर्व में भी मेरे खेती में लगे पंप सेट की दो बार चोरी कर ली गई थी. जिसको लेकर पहले भी इन लोगों के घर वालों को हमने सूचित किया था तथा थाना को भी मामले से अवगत कराया गया था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026