परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को भाकपा माले का कार्यकर्ता सम्मेलन प्रखंड सचिव सत्येंद्र राम के नेतृत्व में किया गया। सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। साथ ही फरवरी में पटना के गांधी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा की। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आज ही कार्यकर्ताओं को जुट जाने का आह्वान किया गया।
पूर्व विधायक अमरनाथ यादव ने कहा कि देश में केंद्र सरकार की गलत नीति के कारण आपसी भाइचारा समाप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि देश में महिला एवं बेरोजगारी बड़े पैमाने पर है। इस कारण आज गरीबों की हालत खस्ता हो चुकी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गेहूं के बदले चावल का वितरण करा कर गरीबों की थाली से रोटी छीन ली है। कार्यक्रम को पूर्व मुखिया राजेश प्रसाद, जिला पार्षद मनोज बैठा आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…