रघुनाथपुर: भांटी गांव में स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की जांच

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के भाटी गांव में रविवार को स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन को प्रतिभागियों की लिखित परीक्षा ली गई। इसमें काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक शिक्षक ज्ञानेश्वर पांडेय ने बताया कि यह प्रतियोगिता प्रत्येक साल छात्र-छात्राओं में अच्छे ज्ञानवर्धन हेतु आयोजित की जाती है। हमारे प्रतियोगिता से निकलकर बहुत सारे छात्र छात्राएं अच्छे-अच्छे मुकाम पर भी पहुंचे चुके हैं। लिखित परीक्षा में जूनियर तथा सीनियर वर्ग के बीच 50-50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं।

इनमें सामान्य ज्ञान, इतिहास, गणित, भूगोल, विज्ञान, हिंदी तथा वर्तमान घटित घटनाओं पर आधारित प्रश्न शामिल हैं। तीन दिसंबर को लिखित परीक्षा से चयनित अभ्यर्थियों को मंच के माध्यम से विशिष्ट अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष ओमनाथ पांडेय, परीक्षा नियंत्रक श्याम प्रकाश मिश्रा, सदस्य सचिन पांडेय, मनोरंजन पांडेय, महेश भगत, रंजीत पांडेय, विवेकानंद, मनोरंजन पांडेय, सोनू पांडेय, सुकेश पांडेय, विनय श्रीवास्तव, वेद मिश्रा, संतोष कुमार, अविनाश पांडेय, सौरभ, संतोष कुमार मिश्रा, विवेकानंद पांडेय, भगवान गोंड, मुन्ना पांडेय, शिक्षिका दीपा पांडेय, स्वीटी सिंह, गीता पांडेय सहित काफी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026