रघुनाथपुर: खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण में किसानों को दी गई खरीफ फसल की जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई- किसान भवन में शुक्रवार को खरीफ महाअभियान के तहत खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर किसानों को नई तकनीक के तहत खरीफ फसल की जानकारी दी गई। इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार, उप प्रमुख रोहित यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ ने किसानों को नई तकनीक से खरीफ की खेती करने के लिए प्रेरित किया तथा विभागीय कर्मियों को किसानों सरकार की योजनाओं की जानकारी देने कहा।

वहीं जिला उद्यान पदाधिकारी अभिजीत कुमार ने कहा कि हमारी फल फूल तथा अन्य बागवानी योजनाओं हेतु न्यूनतम आधे एकड़ तक का जमीन उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने किसानों को नकद खेती के तरफ रुख करने का आह्वान किया तथा कहा कि कम कीमत में अधिक लाभ लेना आज के किसानों का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। वहीं सहायक निदेशक अभियंत्रण आलोक कुमार ने खेतीबारी में यंत्रों के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर उत्पादन को बढ़ाना है। इस मौके पर आगत अतिथियों का स्वागत तथा अभिनंदन और विभाग को प्राप्त बीज के लक्ष्यों की जानकारी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सतीश कुमार ने दी। वही मिट्टी जांच तथा ड्रिप सिंचाई प्रणाली विषय पर प्रखंड उद्यान पदाधिकारी दुष्यंत सिंह तथा कृषि समन्वयक पवन कुमार ने प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन किसान सलाहकार नवीन पांडेय ने किया। इस मौके पर उन्होंने किसानों से अपील की कि जिनको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलता है वह अगर ईकेवाईसी से वंचित हैं तो तुरंत करा लें। और अगर बैंक खाते में राशि आने की दिक्कत हो रही है तो पोस्ट आफिस में खाता खुलवा लें। इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अवध किशोर शर्मा, सरपंच रत्नेश्वर सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुरेंद्र ठाकुर, किसान लक्ष्मण साह, विजेंदर चौहान, लालबाबू सिंह, रामवतार सिंह, कमलाकर मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026