रघुनाथपुर: बच्चे के अपहरण का प्रयास विफल, पुलिस जांच में जुटी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बाजार में बुधवार की शाम एक बच्चे के अपहरण का प्रयास किया गया हालांकि इसमें बदमाशों को कामयाबी नहीं मिली। इस मामले में पीड़ित बच्चे की मां कमला देवी ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के संबंध में बताया है कि रघुनाथपुर दक्षिण टोला निवासी सह एसएसबी जवान शिवजी यादव का पुत्र अतीक यादव अपने दो-तीन दोस्तों के साथ घर के पास देवी माई के स्थान पर खेल रहा था।

तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने किसी को वाट्सएप वीडियो कालिंग के माध्यम से उसकी पहचान कराई और उसे बाइक पर जबरदस्ती बिठाकर भागने लगे। इसी दौरान साथ में खेल रहे बच्चों ने चोर-चोर कहकर हो-हल्ला करना शुरू कर दिया। ऐसे में अपहरणर्ता अपने आपको घिरता देख बच्चे को फेंक कर अस्पताल के पीछे से शहीद मैदान होते हुए भाग निकले। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस से पांच संदिग्ध मोबाइल नंबर की चर्चा की है। इसकी पुलिस जांच कर रही है। थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस जांच में जुटी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026