परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के अमहरा गांव में शुक्रवार को पिस्टल व चाकू दिखाकर मोबाइल सहित दुकान से सामान लूट लेने का ममला प्रकाश में आया है. पीड़ित द्वारा इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गयी है. पीड़ित ने आवेदन में कहा है कि फुलवरिया-टारी नहर पर मुख्य सड़क के किनारे अमहरा गांव निवासी जय प्रकाश साह की किराना दुकान व आटा चक्की से 29 जुलाई को शाम 6 बजे गांव में तेज बारिश के दौरान कुछ लोग रुके हुए थे. उसी क्रम में बारिश खुलने के बाद तीन चार लोग चले गए.
आठ लोग आपराधिक प्रवृत्ति के थे रुक गए. दुकान पर पीड़ित का पुत्र गोलू था. जिसे अपराधियों ने पहले चाकू दिखाया तो गोलू उलझने लगा. फिर पिस्टल दिखाया तो सहम गया. अपराधियों ने पिस्टल दिखा दुकान से पांच हजार रुपये व एक मोबाईल लूट कर चले गए. अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम देकर नहर की मुख्य सड़क से पंजवार गांव के तरफ एक मोटरसाइकिल से भाग निकले. थाना प्रभारी मो. तनवीर आलम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. जांच चल रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…