परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के राजपुर में शनिवार की रात करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान राजपुर निवासी भुट्टू यादव की पत्नी सरोज देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शनिवार की रात सरोज देवी किसी काम से घर के बाहर गई थी। तभी विद्युत पोल के समीप तार से स्पर्श होने पर गिर पड़ी और कुछ देर में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
इस घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्वजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। मृतका को दो पुत्री शिवानी, ब्यूटी तथा एक पुत्र शिवम है। सभी मासूम हैं। मां की मौत के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही जिला पार्षद मनोज बैठा, भाकपा माले के नथुन पटेल, गुल मोहम्मद नट, राजन शर्मा, असगर अंसारी, श्रीराम गोंड आदि पहुंचकर स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…