रघुनाथपुर: बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर राजद नेता पुत्र को मारपीट कर नकद व साेने छीनी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नेवाड़ी मोड़ के पास बुधवार की रात करीब आठ-नौ की संख्या में बदमाशों एक स्थानीय निवासी सह राजद कार्यकर्ता योगेंद्र भगत के पुत्र सह बीटेक के छात्र सुजीत कुमार को मारपीट कर 15 हजार रुपये नकद तथा गले से सोने की छीन ली और फरार हो गए। इस मामले में सुजीत कुमार ने थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि बदमाशों ने राजद नेता योगेंद्र भगत से कुछ दिन पूर्व रंगदारी मांगी की थी जिसे योगेंद्र भगत ने देने से इन्कार कर दिया था।

इस क्रम में उनके पिता का निधन हो जिनका श्राद्धकर्म नौ अक्टूबर को निर्धारित है। इसको लेकर बुधवार की शाम सुजीत अपनी बाइक पर सवार होकर देर शाम घर लौट रहा था तभी नेवाड़ी मोड़ के समीप आठ-10 की संख्या में पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेरकर मारपीट की तथा जेब से 15 हजार रुपये एवं गले से करीब 70 हजार के आभूषण छीन कर फरार हो गए। घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम में कहा कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ज्ञात हो कि सुजीत दरभंगा में बीटेक का छात्र है। वह अपने दादा के श्राद्धकर्म में घर आया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026