रघुनाथपुर: दो बाइक पर सवार बदमाशों ने गोदाम में घुसकर युवक को मारी गोली, रेफर

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के राजपुर मोड़ समीप मोतीचक स्थित आरएस इंटरप्राइजेज के संचालक सह आदमपुर निवासी पुनंजय सिंह के पुत्र सौरभ कुमार सिंह को शनिवार की सुबह दो बाइक पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने उनके गोदाम में घुसकर गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली मारने के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। भागने के क्रम में बदमाशों ने एक अन्य युवक से बाइक छीनने के दौरान उसे भी पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया। घायल सारण के प्रभुनाथ नगर निवासी सचिन कुमार है। स्थानीय लोगों की मदद से सौरभ को प्राथमिक उपचार के लिए रेफरल अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से भी सौरभ को चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया।

चिकित्सकों की माने तो गोली सौरभ के पेट व जांघ में लगी है। वहीं सचिन का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। बताया जाता है कि सौरभ कुमार सिंह पुरानी बाइक की खरीद-बिक्री का काम करते हैं। शनिवार की सुबह वह मोतीचक स्थित दुकान के गोदाम से बाइक बाहर निकलवा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार छह की संख्या में हथियार से लैस बदमाश पहुंचे और गोदाम में घुसकर उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दो गोली उन्हें लगी इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर अभी लोग कुछ समझ पाते तब तक बदमाश हथियार लहराते हुए भाग निकले।

भागने के क्रम में बदमाशों ने राजपुर मोड़ पर मिठाई की दुकान पर खड़े सारण निवासी सचिन कुमार की बाइक छीनने की कोशिश की, विरोध करने पर उसके सिर पर पिस्टल की बट से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष तनवीर आलम दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि घायल सौरभ कुमार सिंह का इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। घटना का कारण आपसी रंजिश व पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच/अनुसंधान कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026