रघुनाथपुर विधायक हरिशंकर यादव ने किया सड़क का उद्घाटन

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
रघुनाथपुर प्रखंड के कुशहरा पंचायत के फिरोजपुर में मंगलवार को विधायक हरिशंकर यादव पीसीसी सड़क का उद्धाटन किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि यह सड़क दिलावरपुर पीच रोड से फिरोजपुर गांव स्थित नउरुल इस्लाम के घर तक नाला के साथ पीसीसी सड़क का उद्घाटन आठ लाख 97 हजार 790 रुपये की लागत से किया गया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास कराना ही प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास के तहत क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। इस सड़क के बन जाने से बरसात के दिनों में लोगों को जल जमाव व कीचड़ से मुक्ति मिलेगी। इस मौके पर पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद यादव, राजद नेता सह कुशहरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अफाक अहमद, संवेदक एजाज अहमद, मो. अमजद, मंजर इमाम, अब्दुल अहद, यासीन मंसूरी, ग्यासुद्दीन अंसारी, मनोज मिश्रा, संजय राम, आकिब हुसैन, हिटलर आदि समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024