परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय निवासी समाजसेवी मोहन प्रसाद विद्यार्थी की पहली पुण्यतिथि मंगलवार को उनके आवास पर मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता डा. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि मोहन बाबू विचार के बहुत धनी व्यक्ति थे। वे हमेशा दूसरों की हित के लिए साेचते रहते थे तथा उनके लिए कार्य भी करते थे। उन्होंने कहा कि उनकी योगदान शिक्षा एवं खेल जगत में सदा अमर रहेगा।
उन्होंने दर्जनाें दुखियों के बीच कंबल का वितरण किया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद अनिल सिंह, पूर्व जिला पार्षद राजबली, मुखिया राकेश कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, श्रीराम प्रसाद, देवेंद्र प्रसाद, शमसुद्दीन अंसारी, जेपी सिंह, गणेश सिंह, विक्रांत कुमार सिंह, संदीप कुमार, संजय सत्यार्थी, बबलू प्रसाद आदि ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…