परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड में पिछले आठ दिनों से लगातार कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को भी रघुनाथपुर बाजार के एक मरीज समेत दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। रविवार को कुल 26 लोगों ने अपना कोरोना जांच करवाया था। कोविड मामलों के नोडल अमित कुमार ने बताया कि 25 लोगों ने आरटीपीसीआर जांच के लिए अपना सैंपल दिया।
इधर, रविवार को 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों के टीकाकरण के लिए मेगाकैंप का आयोजन किया गया। कुल 384 किशोर-किशोरियों ने को-वैक्सीन टीका का पहला डोज लगवाया। जबकि 18 से ऊपर के 40 लोगों को कोविशिल्ड का टीका लगाया गया। महरौली, आदमपुर, रघुनाथपुर, नदियांव, नरहन, हरनाथपुर, अमवारी, दिघवलिया, राजपुर, बसंतपुर, कौसड़, गभीरार, निखती कला व पंजवार में मेगाकैंप का आयोजन किया गया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…