Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

रघुनाथपुर: बोलेरो की चपेट में आने से युवक की मौत, एक घायल

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के दुदहा गांव में रविवार को घने कोहरे में बोलेरो की चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। मृतक दुदहा निवासी बेचू सिंह का पुत्र शैलेंद्र कुमार है जबकि घायल सिगासन साह का पुत्र निप्पू कुमार है। बताया जाता है कि रविवार की सुबह शैलेंद्र कुमार एवं निप्पू कुमार गांव में ही रघुनाथपुर-आंदर मुख्य सड़क पर खडे़ थे। इस दौरान रघुनाथपुर की ओर से तेज गति से आ रही बोलेरो ने दोनों को धक्का मार दिया, जिससे शैलेंद्र कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

जबकि निप्पू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर भागने में सफल रहा। घटना की जानकारी होने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाने को दी।स्वजन घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराए, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा ली तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शैलेंद्र की मौत के बाद स्वजनों में चीत्कार

दुदहां गांव में रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना में शैलेंद्र कुमार की मौत के बाद स्वजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया है। शैलेंद्र की मां दुर्गावती देवी व पिता बेचू सिंह समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। शैलेंद्र चार भाइयों में सबसे बड़ा था। वह घर का कमाऊ सदस्य था। कुछ दिन पूर्व कर्ज लेकर टेंट हाउस चलाकर पूरे परिवार का खर्च चलाता था।उसकी मौत से परिवार समेत आस पास के लोगों में भी शोक है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026