रघुनाथपुर: ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक की मौत, एक गंभीर

राहुल चौधरी/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-सिसवन मुख्य मार्ग पर डुमरी गांव के समीप एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. वहीं बाइक पर बैठा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान पंजवार गांव निवासी 22 वर्षीय बसंत सिंह उर्फ बुलेट सिंह के रूप में हुई. जबकि गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय रामबहादुर सिंह बताए जा रहे हैं. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों द्वारा घायल को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया. घटना की सूचना जैसे ही मृतक के गांव में पहुंची परिजन तथा गांव वाले भारी संख्या में स्टेट हाईवे पर उमड़ पड़े.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पंजवार गांव निवासी बसंत सिंह उर्फ बुलेट सिंह व राम बहादुर सिंह शुक्रवार को दरौली थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में अपनी भगिनी के तिलक में शामिल होने के लिए गए हुए थे. जहां तिलक खत्म होने के बाद शनिवार को दिन में भगिनी के मंडप लगाने की विधि समाप्त कर अपने घर वापस लौट रहे थे. अभी दोनों गांव से महज दो किलोमीटर दूर पर स्थित लक्ष्मण डुमरी गांव के समीप स्टेट हाईवे पर पहुंचे ही थे कि सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए.  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिसवन के तरफ से आ रही एक पुल बनाने वाली कंपनी की ट्रैक्टर से इनकी बाइक टकरा गई. जिससे बाद यह हादसा हुआ. हादसे के बाद ट्रैक्टर का ड्राइवर भाग निकला.  घटनास्थल पर पहुंचे थाना अध्यक्ष सह डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024