परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के लौकीपुर मोड़ के समीप रघुनाथपुर-आंदर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की शाम आटो पलटने से उसमें सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी शमसुल हक अंसारी के पुत्र किताबुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि किताबुद्दीन अंसारी राजमिस्त्री का काम करते हैं। वे मंगलवार की शाम रघुनाथपुर बाजार से आटो में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे तभी रघुनाथपुर-आंदर मुख्य पथ पर लौकीपुर मोड़ के समीप आटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दौरान किताबुद्दीन अंसारी घायल हो गए।। वहीं घटना के बाद आटो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…