रघुनाथपुर: फुलवरिया मोड़ पर हुई लूट की घटना के बाद दहशत

  • घटना के बाद से सीएसपी और पेट्रोल पंप संचालक भी हैं भयभीत
  • राजपुर मोड़ से ही बाइक सवार अपराधी कर्मी के लगे हुए थे पीछे

परवेज अख्तर/सिवान: फुलवरिया मोड़ पर मंगलवार की शाम में रसोई गैस एजेंसी के कम्प्यूटर ऑपरेटर को गोली मार हुई लूट की घटना के बाद से रघुनाथपुर में एक बार भी भय और दहशत का माहौल कायम हो गया है। इस घटना के बाद से रसोई गैस एजेंसी के संचालकों और कर्मियों में दहशत तो है ही, सीएसपी व पेट्रोल पंप संचालक भी भयभीत हो गए हैं। चुकी प्रतिदिन सीएसपी संचालकों को बैंकों से रूपये लेकर अपने ग्राहक सेवा केन्द्र पर जाना पड़ता है। वहीं, रसोई गैस की एजेंसियों और पेट्रोल पंपों से होने वाले आमदनी को प्रतिदिन संचालक या उनके कर्मी बैंकों में जमा करते हैं। इस स्थिति में अपराधियों की नजर उनपर बनी रहती है। ऐसे में इन्हें सुरक्षा प्रदान करना पुलिस की जिम्मेदारी है। लेकिन, जिले में जिस तरह से आये दिन लूटपाट और डकैती-चोरी की घटनाएं हो रही हैं, इससे हर कोई भयभीत और परेशान हैं।

पिछले महीने दिन-दोपहर रघुनाथपुर बाजार में थाने से महज 50 मीटर की दूर पर ही आभूषण की दुकान में हुई लूट की घटना से बने डर से अभी लोग उबरे भी नहीं थे कि फुलवरिया मोड़ पर लूट की यह घटना घट गयी। रघुनाथपुर के मुरारपट्टी स्थित भारत पेट्रोलियम की रसोई गैस एजेंसी गुड़िया इंटरप्राईजेज में कम्प्यूटर ऑपरेटर का काम करने वाले सोनू कुमार सिंह प्रतिदिन की तरह काम पूरी करने के बाद बैग में अपना एक लैपटॉप रखकर बाइक से अपने घर जा रहा था। मंगलवार को काम करने में कुछ विलंब हो गया था। सोनू रघुनाथपुर बाजार होकर अपने घर के लिए चला था। जैसे ही वह राजपुर मोड़ से आगे बढ़ा, एक बाइक पर सवार तीन अपराधी उसके पीछे हो लिए। उसकी बाइक के फुलवरिया मोड़ पर पहुंचते ही उन तीनों ने अपनी बाइक से आवेर टेक करे उसे घेर लिया। कर्मी से उसका बैग छीनने की तीनों ने कोशिश की। जब उसने लूटपाट का विरोध किया तो उसके पैर में गोली मार दी। फिर उसके बाइक से गिरते ही तीनों ने बैग लूटकर ले भागे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026