परवेज अख्तर/सिवान: पीडीएस दुकानदार द्वारा उपभोक्ताओं को घटिया राशन देने का मामला अक्सर सामने आता है, परंतु इस बार राज्य खाद्य निगम द्वारा सप्लाई किए गए घटिया चावल को पीडीएस दुकानदार द्वारा नहीं लेने का मामला प्रकाश में आया है. मामला प्रखंड के बड़वा पंचायत के कितने डुमरी के पीडीएस दुकानदार कमलेश चौरसिया के यहां का बताया जा रहा है जहां शनिवार को रघुनाथपुर प्रखंड स्थित राज्य खाद्य निगम के गोदाम से ठेकेदार द्वारा खाद्यान्न ने की गाड़ी पीडीएस दुकानदार के यहां पहुची. मौके पर राजद के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मोदी ने डीलर के यहां पहुंच से घटिया चावल का विरोध किया. बताया कि चावल की गुणवत्ता ऐसी है कि आदमी की कौन कहे आदमी अपने पालतू पशु को भी नहीं खिला सकता. क्योंकि इस साल में कीड़े साफ दिखाई दे रहे हैं.
मामले को बढ़ता देख और शिकायत मिलने पर राज्य खाद्य निगम के रघुनाथपुर गोदाम के प्रबंधक एजीएम सुधीर कुमार ने बताया कि घटिया चावल किस पैक से आया है इस बात की जांच कराई जा रही है और पीडीएस दुकानदार के यहां दूसरा चावल भेजा जा रहा है. वहीं इस मामले में आपूर्ति पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि खाद्य निगम द्वारा पीडीएस दुकानदारों को घटिया खाद्यान्न उपलब्ध कराने की लिखित शिकायत कई बार की जा चुकी है परंतु इस विषय पर सुधार नहीं हो रहा है उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी महोदय के अगले बैठक में निश्चित रूप से शिकायत की जाएगी. कहां की पिछले महीने भी खाद्य निगम द्वारा ऐसे ही खानदानी चावल की सप्लाई की गई थी जिसकी वजह से पुलिस दुकानदार और उपभोक्ताओं के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी. यह चावल अपने ही जिला के किसी पैक्स का है जहां से घटिया चावल की सप्लाई की गई है इधर डीलर का कहना है कि घटिया राशन के कारण उपभोक्ताओं के साथ आए दिन काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…