✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
रघुनाथपुर थानाध्यक्ष मोहम्मद तनवीर आलम की फेसबुक आइडी को हैकरों द्वारा हैक कर लिया गया है। हैक आइडी से कई लोगों से रुपयों की मांग की जा रही है। साथ ही साथ मोहम्मद तनवीर आलम को या धमकी भी दी जा रही है कि इस पर गलत वीडियो डाल दिया जाएगा। इसके बाद तनवीर आलम ने साइबर सेल का सहारा लेते हुए इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट डालकर आइडी हैक होने की जानकारी साझा की है।
ऐसा रघुनाथपुर थानाध्यक्ष के साथ पहली बार नहीं बल्कि दूसरी बार है। मामले में मोहम्मद तनवीर आलम ने बताया कि पहले भी मेरे फेसबुक आइडी को हैकरों द्वारा हैक कर लिया गया था। बहुत सारे लोगों से रुपए की डिमांड की गई थी। इसके बाद मुझे जब जानकारी हुई थी तो मैंने सभी लोगों को हैक किए जाने की जानकारी दी थी। इस बार भी आइडी को हैक कर लिया गया है और रुपये की मांग की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…