✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले का रघुनाथपुर अपराधिक घटनाओं को लेकर आजकल चर्चा में चल रहा हैं। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में बदमाश बेलगाम घूम रहे हैं और घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे एक युवक चाकू दिखा कर धमकी दे रहे है कि यदि हमलोग को रंगदारी नही मिली तो हमलोग गोली नहीं मारेंगे बल्कि चाकू से गोद कर तड़पा-तड़पा कर मारेंगे। उक्त युवक संजीत महतो अपने गैंग के साथ लाइव आकर खुलेआम धमकी दे रहा है।संजीत महतो ने वीडियो में कहा है कि रघुनाथपुर क्षेत्र में जितनी भी घटनाएं हो रही है वो संजीत महतो गैंग दे रहा हैं।
हमलोग आये दिन चैनपुर ,रघुनाथपुर और टारी में जिससे भी रंगदारी मांगेंगे यदि नहीं दिया तो जान से मार देंगे। बीते दिनों टारी बाजार में हुई व्यवासई पर गोली बारी में भी महतो गैंग का हाथ था। उसने रघुनाथपुर थानाध्यक्ष तनवीर आलम को खुलेआम गाली गलौज करते हुए कहा है कि थाना हमलोग को कभी भी नहीं पकड़ सकती हैं। यदि हमारी मांगे पूरी नहीं होने पर पूरे क्षेत्र को जला देंगे। वीडियो वायरल मामले में रघुनाथपुर थानाध्यक्ष तनवीर आलम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्दी उक्त बदमाश को गिरफ्तार कर ली जायेगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…