रघुनाथपुर: चकरी बाजार में आज से प्रतिष्ठात्मक श्री काली महायज्ञ

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के चकरी बाजार में सोमवार से 5 दिवसीय प्रतिष्ठात्मक श्री काली महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। महायज्ञ को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। 12 अगस्त तक चलने वाले इस महायज्ञ के पहले दिन सोमवार की सुबह में रघुनाथपुर मुख्य पथ से होकर कलश यात्रा निकलेगी। दुदहा, राजपुर मोड़, मिर्जापुर व सलेमपुर मुख्य मार्ग से होकर कलश यात्रा सरयू नदी के नरहन घाट पर पहुंचेगी। जहां पर पूरे विधि-विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना के बाद कलश में पवित्र जल भरा जाएगा। यज्ञाध्यक्ष पुरूषोत्म जी महाराज के सानिध्य में कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें सैकड़ों की संख्या में कन्याएं शामिल होंगी।

यज्ञाचार्य पंडित अरविन्द मिश्र ने बताया कि सोमवार की सुबह में कलश यात्रा व पंचांग पूजन होगा। 9 से 11 अगस्त के बीच सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच पूजन-पाठ का कार्यक्रम होगा। अंतिम दिन 12 अगस्त को ग्रामीणों द्वारा गांवमाला पूजा, हवन व पूर्णाहुति का कार्यक्रम होगा। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम के 6 बजे के बीच आरती पाठ का कार्यक्रम निर्धारित है। शाम में 6 बजे से रात के 9 बजे के बीच प्रवचन के कार्यक्रम होंगे। जबकि प्रतिदिन रात के 9 बजे से 1 बजे के बीच रासलीला और दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच रामलीला का मंचन होगा। इस दौरान यज्ञ स्थल पर मेले का आयोजन भी किया गया है। जहां पर बच्चों के खेलने के साधन तो है ही, श्रृंगार प्रसाधन आदि की दुकानें भी सजीं हुईं हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024