परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में बुधवार की दोपहर आग लगने से दो व्यक्ति की चार झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस अगलगी में अनाज, कपड़ा सहित करीब एक लाख की संपत्ति जलने का अनुमान है। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने ग्रामीणों की सहायता से किसी तरह आग पर काबू पाई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। इस घटना के बाद वासुदेव बिंद एवं राज कुमार बिंद का परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया।बताया जाता है कि दोनों परिवार के सदस्य अपने काम में व्यस्त थे। तभी उनकी झोपड़ी में आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ पाते आग विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते वासुदेव बिंद तथा राज कुमार बिंद की दो-दो झाेपड़ी को आग ने अपने आगोश में लिया।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। कुछ देर में अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंच ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। इस अगलगी में अनाज, कपड़ा, बर्तन, साइकिल, पुस्तक समेत करीब एक लाख से अधिक की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। समाचार प्रेषण तक पीड़ित परिवार काे कोई सरकारी सहायता मुहैया नहीं कराया गया था। दोनों परिवार मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते हैं। इस संबंधन में सीओ निखिल कुमार बताया कि घटना की जांच का आदेश हल्का कर्मचारी को दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…