परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के चकरी गांव में सोमवार की देर शाम शार्ट सर्किट से आग लगने से घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, आभूषण समेत करीब ढाई लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। घटना के संबंध में बताया जाता है कि चकरी बाजार निवासी देवानंद साह घर बंदकर अपने भाई के घर चैती छठ पूजा में शामिल होने गए थे। इस दौरान उनके घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना उन्हें दी। जब वे घर लौटे तबतक आग विकराल रूप धारण कर चुका था। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी।
जब तक अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंचती घर में रखे अनाज, कपड़ा, आभूषण, कागज समेत करीब ढाई लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। बाद में ग्रामीणों के मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित ने घटना की सूचना प्रशासन को दी। इस संंबंध में सीओ निखिल कुमार ने राजस्व कर्मचारी को घटना की जांच कर रिपोर्ट देने के लिए निर्देश दिया है। वहीं पंचायत की मुखिया बबीता देवी ने अपने निजी मद से पीड़ित परिवार को नकद पांच हजार रुपये एवं अनाज प्रदान की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…