रघुनाथपुर

रघुनाथपुर: सेवानिवृत्त सेवा का अंत नहीं होता

परवेज़ अख्तर/सिवान: शनिवार को रघुनाथपुर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय दीघवालिया में एक सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक बृज किशोर पांडे को विदाई दी गई इस दौरान शिक्षकों ने अपने अपने विचार में कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं है, बल्कि यह तो सेवा की शुरुआत है. शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद हमें समाज और राष्ट्र उत्थान में अपने समय को समर्पित कर देना चाहिए. हाईस्कूल टारी के पूर्व हेडमास्टर कमलाकांत मिश्र ने कहा कि भारतीय संस्कृति में तो प्राचीन समय से ही वानप्रस्थ आश्रम का उल्लेख मिलता है जिसमें व्यक्ति अपने अनुभव को समाज के आने वाली पीढियों को देने का प्रयास करता है. सेवानिवृत्त शिक्षक के आदर्शों का बखान किया.

कहा कि सभी को समय के साथ सेवा से मुक्त होना ही पड़ता है.सबके बीच हमारा व्यवहार और व्यक्तित्व ही रह जाता है. स्कूल के शिक्षकों ने बृजकिशोर पांडेय को अंगवस्त्र समेत कई उपहार देकर विदा किया. इसके पहले उन्हें फूलमालाओं से स्वागत कर आर्शीवाद लिया. वर्तमान हेडमास्टर प्रदीप मिश्र ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर्ड नहीं होते हैं. सेवानिवृत्ति के बाद समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है.हमारे समाज में शिक्षक के रूप में गुरु का स्थान सर्वोपरि है. हमें शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए. शिक्षक समाज सुधारक होते हैं, जो अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्षों को देश के भविष्य निर्माण के लिए गुजार देता है. मौके पर शिक्षक राजेश्वर कुमार, अम्बिका पाठक, अभय कुमार मिश्र, अनिल मिश्र, अवधेश कुमार सिंह, निजामुद्दीन, ममता देवी, आभा देवी, मंजू देवी,सरिता कुमारी व वसीम अहमद थे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024