रघुनाथपुर: एसबीएस राज्य स्तरीय टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट 11 से

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद खेल मैदान में शहीद भगत सिंह क्लब के तत्वाधान में 17 वां राज्य स्तरीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 11 जनवरी से आरंभ होगा। यह जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि इस टूर्नामेंंट में बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली की कई टीम भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 11 जनवरी को बीएचयू वाराणसी बनाम मुजफ्फरपुर टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं 12 जनवरी को देवरिया बनाम नालंदा, 14 जनवरी को कैफ एकेडमी बनाम दिल्ली, 15 जनवरी को रघुनाथपुर बनाम गोपालगंज एवं 16 जनवरी को जूनियर मैच रघुनाथपुर बनाम पचरुखी टीम के बीच खेला जाएगा।

उन्होंने बताया कि पहला सेमीफाइनल मैच 18 जनवरी एवं दूसरा सेमीफाइनल 20 जनवरी को खेला जाएगा। जबकि फाइनल मैच 22 जनवरी को खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि फाइनल में विजेता टीम को 51 हजार एवं उप विजेता टीम को 21 हजार रुपये पुरस्कार स्वरुप दिए जाएंगे। मैन आफ द सीरीज को 7500 तथा फाइनल मैच में मैन आफ द मैच का पुरस्कार 2100 रुपये सहित अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। इस मौके पर सचिव अभिषेक चौरसिया सहित शहीद भगत सिंह क्लब के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026