रघुनाथपुर: पेड़ से लटका अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी गांव के विशुनपुरा में गुरुवार की सुबह शीशम के पेड़ में लटकता युवती का मिलने क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को पेड़ से नीचे उतार पहचान में जुट गई। काफी देर बाद शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह ग्रामीण खेत की ओर गए थे तभी एक शीशम के पेड़ पर लटकता एक युवती का शव दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा शव काे पेड़ से उतरवा तथा पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026