परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बडुआ गांव के एक युवक का सोमवार को नदी के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। 27 वर्षीय युवक सोनू राम शनिवार की शाम से ही घर से लापता था। दो दिनों से परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। सोमवार की सुबह में किसी ने नदी किनारे पानी में शव को उपलाते देखा। इसकी सूचना तुरंत गांव के लोगों को दी गई। कुछ पल में लोगों की भीड़ जुट गई।
लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई। तभी युवक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उपलाते शव की पहचान की। सअनि प्रभाकर सिंह ने नदी से शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद वे शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों द्वारा इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…