रघुनाथपुर: सालाना फातिहा के मौके पर शेरी नशिस्त का हुआ आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: सोमवार को फिरोजपुर गांव में  सालाना फातिहा के मौके पर कुरआन ख्वानी व शेरी नशिस्त का आयोजन किया गया. आयोजन के दौरान  नात खां  मौलाना मोहम्मद शमीम मिस्बाही ने अपनी खुशकलाम शायरी से लोगों का दिल जीत लिया. विदित हो कि प्रखंड के फिरोजपुर स्वर्गीय मौलाना मोहम्मद एहसान अशरफी का सालाना फातिहा हर साल मनाया जाता है. इस साल भी मरहूम की सालाना फातिहा के मौके उलेमा व शोअरा हजरात ने आयोजन में शिरकत के लिए तशरीफ लाए. सबसे पहले मरहूम के इसाले सवाब के लिए कुरआन ख्वानी का आयोजन किया गया जिसमें बेहतरीन किरत के साथ कुरआन की तिलावत हुई.

फिर मरहूम के लिए सबने सआदतमंदी के साथ हाथ उठकर अल्लाह की बारगाह में दुआएं की. इसके बाद दीनी व अदबी शायरी के साथ शेअरी नशिस्त का आगाज करते हुए आए हुए आए हुए शोअरा किराम ने लोगों का दिल जीत लिए. देर रात्रि तक चले इस  कार्यक्रम के दौरान शामिल सभी हजरात सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शरीक रहे. शिरकत करने वाले उलेमा व शोअरा में हाफीज़ मोहम्मद फरजान, हाफीज़ मोहम्मद हुसैन, हाफीज़ मोहम्मद मतीन, हाफीज़ मोहम्मद अयाज़, हाफीज़ मोहम्मद हेदायतुल्लाह, हाफीज़ मोहम्मद रउफ,   समेत मोहम्मद दानिश, गौसे आज़म सिद्दीकी, मोहम्मद फरहान समेत अन्य लोग शामिल रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026