परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-सिसवन स्टेट हाइवे पर पंजावर गांव के समीप दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर युवक से सोने की चेन, अंगूठी, मोबाईल एंव बुलेट की चाबी छीन ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश नेवारी मोड़ की तरफ फरार हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित राजन टेंट हाउस के संचालक सह रघुनाथपुर निवासी उपेंद्र तिवारी ने बताया कि गुरुवार की दोपहर वे अपनी बुलेट से जा रहे थे। ज्योंही वे रघुनाथपुर-सिसवन स्टेट हाइवे मुख्य सड़क पर पंजावर गांव के समीप पहुंचे थे कि दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने ओवरटेक कर आगे से घेर लिया।
उन्होंने अपनी बुलेट रोकी तो बदमाश कनपट्टी पर हथियार और चाकू का भय दिखाकर गले से सोने की चेन, अंगूठी, मोबाइल व बुलेट की चाबी छीनकर नेवारी की तरफ कुछ दूर भाग गए। फिर लौटकर बदमाशों ने बुलेट को सड़क के किनारे गिरा दिया और भाग निकले। उपेंद्र तिवारी ने बताया कि सभी पांचों बदमाशों का चेहरा उन्होंने देखा है। इस मामले थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी हुई है। समाचार प्रेषण तक मामला दर्ज नहीं हुई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…