रघुनाथपुर: राजपुर में आकाशीय बिजली गिरने से बाल-बाल बचे लोग

जगदीश होंडा एजेंसी के पा ढाई बजे के करीब गिरी बिजली

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के राजपुर मोड़ पर शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे अचानक से गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से लोग बाल-बाल बच पाए। मोड़ स्थित जगदीश होंडा एजेंसी के पास अचानक से ताड़ के पेड़ पर बिजली गिरी तो आसपास के घरों और दुकानों में लगे बिजली के उपकरण जल गए। काफी तेज आवाज और चमक के साथ बिजली गिरते ही मोड़ पर मौजूद लोगों की आंखें बंद हो गईं। पास के दुकानों में बैठे दुकानदार और ग्राहक डर के मारे एक-दूसरे से लिपट गए। बालू-गिट्टी के दुकानदार धनंजय यादव ने कहा कि मैं इतना डर गया कि पास में मौजूद मित्र से लिपट गया।

मुझे लगा कि अब तो जान ही चली गई। लेकिन, चमक खत्म हुई तो अपने को और पास मौजूद अन्य लोगों को भी सही सलामत पाया। होंडा बाइक की एजेंसी के संचालक ऋषि कुमार ने बताया कि मैं तो अचानक से काफी तेज आवाज सुनकर आवाक रह गया। मेरे मित्र मिथलेश सिंह तो यह समझकर उठकर खड़े हो गए कि कोई बम तो नहीं चला दिया। शिक्षक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि ताड के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से आग लग गई। आसपास तापमान भी बढ़ गया। सबस्टेशन से बिजली की सप्लाई भी रोक दी गई। इसी बीच बिजली की चमक खत्म होने के बाद मोबाइल फोन से लोग घटनास्थल पर मौजूद ताड़ के पेड़ में लगी आग का वीडियो बनाने लगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026