परवेज अख्तर/सिवान: बिजली कंपनी लगातार बड़े बकाएदारों के घरों की बत्ती गुल कर रही है। शनिवार को राजपुर और निखती खुर्द गांव में कुल 55 बकाएदारों का बिजली कनेक्शन काटा गया। कंपनी के जेई दर्शन कुमार ने बताया कि राजपुर गांव के 20 हजार से अधिक के बकाएदार थे। कहा कि यह अभियान मार्च तक चलेगा। उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द बकाया बिल जमा करने का आग्रह करते हुए कहा कि 2 हजार से अधिक का बकाया रहने पर संबंधित उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
हालांकि, इस दौरान कई लोगों ने अपना बकाया बिल मौके पर ही जमा कर दिया। कई उपभोक्ताओं ने बिजली बिल अधिक होने की शिकायत की। इस पर बिजली कनेक्शन काटने के लिए पहुंचे कर्मियों ने कहा कि सबस्टेशन में गड़बड़ हुए बिल को सुधारा जा रहा है। जिन्हें ऐसा लगता है कि उनका बिल अधिक आया है आवेदन दे सकते हैं। इसकी जांच करके उनकी शिकायतों का त्वरित निपटारा किया जा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…