परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के टारी-नेवारी मुख्य सड़क पर शनिवार की सुबह एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने मेंहदार मंदिर से पूजा कर घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी से झपट्टा हत्या उनकी सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। चेन की कीमत करीब 50 हजार बताई जा रही है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि टारी बाजार निवासी शत्रुघ्न सोनी शनिवार की सुबह मेेंहदार मंदिर से पूजा कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे तभी मास्क लगाए एक बाइक पर सवार तीन बदमाश टारी-नेवारी मुख्य पथ पर पुलिया के पास सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली तथा उन्हें धक्का देकर गड्ढे में गिराकर फरार हो गए।
इस दौरान व्यवसायी ने घटना की सूचना थाने को दी। सूचना पर मिलते ही थानाध्यक्ष तनवीर आलम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच घटना की जांच की। उन्होंने टारी बाजार में लगे सीसी कैमरे के फुटेज को खंगाला। बताया कि शीघ्र ही बदमाशों की पहचान कर ली जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…