रघुनाथपुर: विद्युत पोल से टक्कर मार ट्रक सड़क किनारे पलटा, बाल- बाल बचे चालक व खलासी

परवेज अख्तर/सिवान: रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बड़ुआ मोड़ के समीप रघुनाथपुर-सिसवन मुख्य पर मंगलवार की रात्रि बालू लदा एक ट्रक विद्युत पोल में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे पलट गया। वहीं ट्रक के धक्के से विद्युत पोल एवं तार क्षतिग्रस्त हो गया। इससे कई क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इस घटना में ट्रक चालक व खलासी बाल-बाल बच गए और पुलिस के पहुंचने के पूर्व फरार हो गए थे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रक चालक सारण के डोरीगंज से बालू लादकर उत्तर प्रदेश जा रहा था।

इस दौरान चालक ने नियंत्रण खोते हुए विद्युत पोल में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे पलट गया। घटना की जानकारी हाेते ही थाने की गश्त दल घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली। पुलिस के पहुंचने के पूर्व चालक-खलासी फरार हो गए थे। पुलिस ट्रक मालिक व चालक-खलासी का पता करने में जुटी हुई थी। घटना की जानकारी होते ही विद्युत विभाग ने पोल व तार को ठीक कर विद्युत आपूर्ति सुचारु कराया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026