रघुनाथपुर: को-ऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष ने दर्ज कराई प्राथमिकी

  • 26 नवंबर को पूर्व बीडीसी व बैंक उपाध्यक्ष के घर पर हुआ था पथराव
  • विजई बीडीसी के 20-25 अज्ञात समर्थकों पर पथराव करने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: आठवें चरण के चुनावी नतीजें आने के बाद पक्ष और विपक्ष में मारपीट व पथराव आदि की घटनाएं सामने आ रही है। पुलिस भी इस तरह की घटनाओं को लेकर परेशान हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद समर्थकों और प्रत्याशियों के बीच हिंसक झड़प की खबर भी लगातार मिल रही है। थाने के मजीलसा गांव में भी 26 नवम्बर को कुछ इसी तरह की घटनाएं घटी। आरोप है कि इस पंचायत चुनाव में विजयी प्रत्याशी के समर्थकों ने मजीलसा में विजय जुलूस निकाली थी। इसी विजयी प्रत्याशी और हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों के बीच झड़प हो गयी। इस दौरान सीवान को-ऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष व पूर्व बीडीसी नागेन्द्र मिश्र और उनके समर्थकों उपेन्द्र प्रसाद व रमेश सिंह के घर पर पथराव किया गया।

दिघवलिया पंचायत के मुखिया रह चुके नागेंद्र मिश्र ने इस मामले में वर्तमान बीडीसी मनोज सिंह के 20-25 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि 26 नवम्बर की शाम साढ़े 6 बजे इस घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान एक महिला से भी अश्लील हरकत करने की आरोप लगाया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इधर, बीडीसी मनोज सिंह ने कहा कि यह आरोप निराधार है। हमारी जीत को वे पचा नहीं पा रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026