रघुनाथपुर: दो बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र समेत तीन घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के समीप रघुनाथपुर- सिसवन मुख्य सड़क पर मंगलवार की देर शाम दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां तीनों की स्थिति घायल होने के कारण चिकित्सक द्वार प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायलों की पहचान सिसवन थाना के कचनार निवासी अनिरुद्ध राजभर तथा उनके पुत्र सुजीत राजभर तथा रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के छितनी डुमरी निवासी शैलेंद्र यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि कचनार निवासी अनिरुद्ध राजभर अपने पुत्र के साथ रघुनाथपुर की ओर से अपने घर तथा छितनी डुमरी निवासी शैलेंद्र यादव अपने गांव से रघुनाथपुर की ओर जा रहे थे तभी दोनों अनियंत्रित होकर आपसी में टकरा गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026