रघुनाथपुर: बाइक, नकली चांदी के आभूषण व रुपये सहित तीन ठग गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाने की टीम ने मंगलवार की शाम टारी बाजार से एक आभूषण दुकानदार से नकली चांदी का आभूषण बेच कर भाग रहे तीन ठगों को पुलिस ने शक के आधार पर पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार ठगों की बाइक की डिक्की से नकली चांदी के कुछ आभूषण एवं 12 हजार रुपये बरामद की। गिरफ्तार ठग आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) के जहानागंज निवासी सुदामा सेठ, राजकुमार वर्मा एवं पिंटू सोनी के रूप में हुई।बताया जाता है कि रघुनाथपुर निवासी राजन कुमार सोनी टारी बाजार में आभूषण बनाने काम करते हैं। उनके पास मंगलवार की शाम एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और उन्हें नकली चांदी के कुछ आभूषण बेचकर बाइक से नेवाड़ी मोड़ की ओर भागने लगे।

इस दौरान गश्त में निकली पुलिस को उन तीनों युवकों पर शक हुआ तो पुलिस ने उनका पीछा किया और बाइक को ओवरटेक कर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान युवकों ने बताया कि उनकी पत्नी की तबीयत अधिक खराब होने के कारण वे बाइक से तेजी जा रहे थे। जब पुलिस ने उनकी बाइक की डिक्की की जांच की तो उसमें से कुछ चांदी के नकली आभूषण, 12 हजार रुपये बरामद हुए। तभी आभूषण कारीगर राजन कुमार सोनी राेते हुए वहां पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस बाइक, आभूषण व रुपये के साथ उक्त तीनों को गिरफ्तार कर थाना लाई। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष शनि रजक ने बताया कि तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी कर बुधवार को जेल भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026