रघुनाथपुर: ट्रांसफार्मर जलने से गर्मी में परेशानी, अंधेरे में रहने को विवश

परवेज अख्तर/सिवान: रविवार को प्रखंड के टारी बाजार में ट्रांसफार्मर जल जाने से स्थानीय लोग गर्मी और अंधेरे में रहने को विवश हो गए. बताया जा रहा है कि 63 केवी के ट्रांसफार्मर पर बाजार के डोमेस्टिक और कमर्शियल कनेक्शन है संचालित होते हैं कमर्शियल कनेक्शन में आटा चक्की और तेल मिल भी शामिल है. विगत दो दिनों से गर्मी के कारण बिजली की खपत बढ़ी तो ट्रांसफार्मर भी जवाब दे दिया जिसके कारण लोग गर्मी से परेशान हो गए.

बताते चले कि बड़हरिया में ज्ञानी मोड़ के पास 132के वी का बिजली टावर पिछले दिनों आंधी में ध्वस्त होने के कारण पहले से ही बिजली सप्लाई की व्यवस्था लचर है. स्थानीय स्तर पर 6 से 8 घंटे ही बिजली मिल पा रही थी. उसमें भी ट्रांसफार्मर के जल जाने से ग्रामीणों में हाहाकार मचा हुआ है. रघुनाथपुर के जेई दर्शन कुमार ने इस संदर्भ में बातचीत के दौरान बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की घटना संज्ञान में है उसे जल्द से जल्द बदलने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने आश्वासन दिया कि सोमवार को हरहाल में किसी भी समय तक 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा. समाचार लिखे जाने तक ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं लग पाया था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026